Will Jagdish Afle Be The First Secretary Of Ram Mandir Trust Know Who He Is
जगदीश आफलेहोंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सचिव?
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, अयोध्या : राम मंदिर निर्माण के परियोजना प्रबंधक रहे जगदीश आफले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सचिव बनाए जा सकते हैं। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन के मुताबिक, इस पद के लिए जगदीश का नाम प्रस्तावित है। दो सितंबर को ट्रस्ट की बैठक में इस पर मुहर लग सकती है।
मूलत: पुणे निवासी जगदीश RSS से जुड़े रहे हैं। इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग में बीटेक और IIT मुंबई से एमटेक के बाद उन्होंने कई देशों में काम किया, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद देश लौट आए। वह बीते कई साल से अयोध्या में ही रह रहे हैं।