15 Year Absconding Rape Accused Mudit Chawla Arrested From Delhi 7 Cases Registered
रेप केस में डेढ़ साल से फरार आरोपी पकड़ा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
क्राइम ब्रांच ने रेप के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मुदित चावला उर्फ राजवीर चावला को गिरफ्तार किया है। डीसीपी चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी 2024 से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसके खिलाफ पहले से सात मामले दर्ज हैं और वह महाराष्ट्र के नागपुर में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में घोषित अपराधी भी है। द्वारका नॉर्थ की एक महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने खुद को उसका छोटा भाई बताकर विश्वास जीता। जुलाई 2023 में उसने महिला के 3 साल के बेटे को पिस्टल दिखाकर धमकाया, महिला से रेप किया और अश्लील विडियो बना लिए। शिकायत पर सितंबर 2024 में केस दर्ज हुआ और जनवरी 2025 में आरोपी भगोड़ा घोषित किया गया। एसीपी उमेश बर्थवाल की निगरानी में इंस्पेक्टर योगेश कुमार और इंस्पेक्टर विनोद यादव की टीम ने आरोपी को नांगलोई से पकड़ा।