सोने की डिमांड 6% घटी: रिपोर्ट

नवभारत टाइम्स
gold demand in india drops 6 impact of custom duty and pms appeal
NBT रिपोर्ट, मुंबई : भारत में सोने की मांग अप्रैल-जून की तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 6 प्रतिशत गिर गई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान कुल 131.4 टन सोना बिका। गिरावट की बड़ी वजहें शादियों का सीजन न होना, बढ़ी हुई कस्टम ड्यूटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वह अपील है जिसमें उन्होंने लोगों से कम सोना खरीदने को कहा था। पिछले साल इसी तिमाही में देश में 139.7 टन सोने की मांग थी।