US इकॉनमी सुस्त, GDP ग्रोथ 1.5%

नवभारतटाइम्स.कॉम
us economy slows gdp growth drops to 15 public frustrated by inflation
एपी, वॉशिंगटन: अमेरिकी इकॉनमी की रफ्तार अप्रैल से जून की तिमाही में सुस्त रही है। इस दौरान अमेरिका की विकास दर (GDP) केवल 1.5% रही। वाणिज्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि साल 2026 की पहली तिमाही में विकास दर 2.1% थी, जो अब गिरकर 1.5% रह गई है। फेडरल रिजर्व ने बुधवार को लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया। रिपोर्ट के मुताबिक, लोग महंगाई की वजह से गुस्से में हैं क्योंकि यह अब भी फेडरल रिजर्व के 2% के सुरक्षित स्तर से काफी ऊपर बनी हुई है।