अव्यवस्था को लेकर DC ने सचिव की लगाई फटकार

नवभारतटाइम्स.कॉम
dc reprimands hathin municipal secretary expresses displeasure over sanitation system
nNBT न्यूज, हथीन : लघु सचिवालय हथीन में आए डीसी जयेंद्र सिंह छिल्लर ने शहर की सफाई अव्यवस्था को देखकर नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार को जमकर फटकार लगाई।

डीसी ने अधिकारियों की बैठक में पालिका सचिव देवेंद्र कुमार को तलब किया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सफाई अव्यवस्था देखकर आए हैं। राजकीय स्कूल के निकट ही कूड़े के ढेर पड़े हैं। पार्षद भी शिकायत कर रहे हैं। डीसी ने पालिका सचिव को कहा कि व्यवस्था में सुधार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। पालिका सचिव सफाई देते रहे। डीसी उनको फटकारते रहे।दरअसल डीसी के आगमन पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी उसी रूट पर लगे रहे जिस रूट से डीसी को आना था। डीसी छिल्लर बाईपास के माध्यम से दूसरे रूट से आए। इस कारण कुटी मंदिर एवं स्कूल के आसपास कूड़े के ढेर मिले।