वाराणसी से गुड़गांव पहुंची कलश वंदन यात्रा

नवभारतटाइम्स.कॉम
kalash vandan yatra reaches gurgaon from varanasi cm yogi hands over pot of soil bjp leaders welcome
nNBT रिपोर्ट, सरहौल बॉर्डर: संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से कलश यात्रा लेकर बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार शाम गुड़गांव पहुंचा। सरहौल बॉर्डर पर कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर सिंह, कृष्ण कुमार बेदी ने स्वागत किया।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से मिट्टी भरा कलश प्रतिनिधिमंडल को सौंपा। एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में कलश यात्रा आई। कलाश शीतला माता मंदिर में रखवाया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर आदि मौजूद रहे।