Faridabad 25 Lakhs Jewelry Missing From Bank Locker Locker Broken Due To Key Not Working
चाबी नहीं लगी तो तोड़ा लॉकर, 25 लाख की जूलरी मिली गायब
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
पंजाब नैशनल बैंक की ओल्ड फरीदाबाद शाखा के लॉकर से करीब 25 लाख रुपये के सोने के गहने गायब हो गए। सेक्टर-28 निवासी सुदेश कपूर ने बैंक प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस को शिकायत दी है। फोरेंसिक टीम लॉकर की जांच करेगी, जिसके बाद यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि जूलरी किन परिस्थितियों में गायब हुई।2013 में लिया था लॉकर, 40 बार कर चुकी थीं ऑपरेट: शिकायत के मुताबिक, सुदेश कपूर ने वर्ष 2013 में पीएनबी की ओल्ड फरीदाबाद शाखा में लॉकर लिया था। इसमें उन्होंने अपनी और परिवार के अन्य सदस्यों की जूलरी रखी हुई थी। शादी या अन्य समारोह के दौरान जरूरत पड़ने पर वह लॉकर से आभूषण निकालती थीं। सुदेश के अनुसार, करीब 13 साल में उन्होंने लॉकर को लगभग 40 बार ऑपरेट किया। उन्होंने आखिरी बार 18 मई 2024 को लॉकर खोला था।