Rape By Promising Marriage Forced Abortion And Blackmailing Fir Registered Against Three
शादी का झांसा देकर रेप, तीन पर FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप , जबरन गर्भपात कराने और अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। सुशांत लोक-1 निवासी पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वर्ष 2017 के दौरान उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।