सेकंड व फाइनल ईयर में दाखिले के लिए कल से देनी होगी अतिरिक्त लेट फीस

नवभारतटाइम्स.कॉम
last date for admission in second and final year extended now additional late fee will have to be paid
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : अंडर ग्रैजुएशन व पोस्ट ग्रैजुएशन की सेकंड व फाइनल ईयर में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल लेट फीस से दाखिले हो रहे हैं। जो छात्र शुक्रवार तक दाखिला ले लेंगे, उन्हें केवल 100 रुपये लेट फीस देनी होगी। उसके बाद इन 100 रुपये के साथ प्रतिदिन 100 रुपये के हिसाब से शुल्क लेकर दाखिले दिए जाएंगे। ऐसे में छात्र अतिरिक्त शुल्क से बचने के लिए शुक्रवार तक ही अपना दाखिला लेना सुनिश्चित करें।

राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान के प्रिंसिपल डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि कॉलेजों में सेकंड व फाइल ईयर में दाखिले का दौर अभी जारी है। 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला लेने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। उसके बाद प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।