गार्ड से मारपीट, ट्रांसफॉर्मर कॉइल और तेल लूटा

नवभारतटाइम्स.कॉम
farrukhnagar attack on irrigation department site guard beaten and transformer coil and oil looted
nNBT रिपोर्ट, फर्रुखनगर: थाना एरिया के हरिनगर डूमा गांव में सिंचाई विभाग की 'माइक्रो इरिगेशन' साइट पर बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट की और करीब 2 लाख रुपये का सामान लूट लिया। चोर ट्रांसफॉर्मर को नीचे उतारकर कॉपर कॉइल और तेल भी लूट ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिंचाई विभाग के यांत्रिक उपमंडल नंबर-2 झज्जर के एसडीओ विकास कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 19 जुलाई की 12 बजे से 3 बजे के बीच की है। साइट पर गार्ड राजीव कुमार तैनात थे। इसी दौरान 6 से 7 अज्ञात बदमाश वहां आ धमके। बदमाशों ने राजीव के साथ मारपीट की और उसे बंधक बना लिया।