अंतरराष्ट्रीय तस्कर के घर से हिरण के सींग और हथियार किए बरामद

नवभारतटाइम्स.कॉम
deer antlers and weapons recovered from international smugglers house wildlife trafficking gang busted
nNBT न्यूज, होडल

यूपी के आगरा में 10 तेंदुओं की खाल और सिर के साथ गिरफ्तार किए गए अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी गिरोह के एक आरोपी के घर पर फरीदाबाद वन्यजीव विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान घर से हिरण के सींग , अन्य वन्यजीवों के अंग, जानवरों को पकड़ने के शिकंजे और हथियार बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि आगरा में वन्यजीव प्राणी विभाग ने मध्य प्रदेश निवासी भोगीराम आदिवासी, होडल के गांव गढ़ी पट्टी निवासी भगत सिंह, मोहना निवासी सतपाल और मुरैना निवासी गब्बर को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 10 तेंदुओं की खाल और सिर बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी मध्य प्रदेश के जंगलों में तेंदुओं का शिकार करने के बाद उनकी खाल और अन्य अंग दिल्ली तथा हरियाणा के शहरों में बेचते थे।