nNBT न्यूज, पलवल : पुलिस लाइन में जनरल परेड के दौरान एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि सभी थाना और चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। जून महीने में एक हजार नए सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाने चाहिए। सीसीटीवी कैमरे अपराधियों की पहचान करवाने में कारगर साबित होते हैं। एसपी नीतीश अग्रवाल ने त्वरित निपटारे और पारदर्शी पुलिसिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रत्येक आपराधिक मामले में वैज्ञानिक एवं डिजिटल साक्ष्य जुटाने के लिए ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। प्रॉपर्टी की बरामदगी तथा मुख्य गवाहों के बयानों की अनिवार्य रूप से विडियो रिकॉर्डिंग तैयार की जाए। न्यायालय से संबंधित प्रक्रियाएं समय सीमा के भीतर कोर्ट में दाखिल की जाएं।

