1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा में मेक इन हरियाणा पॉलिसी के लॉन्च के साथ औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। विभिन्न कंपनियों ने 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन निवेशों से प्रदेश में बड़े पैमाने पर औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

haryana signs investment proposals worth rs 110 lakh crore industrial development to get new momentum

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

मेक इन हरियाणा पॉलिसी के लांचिंग के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। इस दौरान विभिन्न सेक्टरों की कई कंपनियों ने करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए। इन निवेशों से प्रदेश में बड़े पैमाने पर औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।

एमओयू करने वाली प्रमुख कंपनियों में एनटीएफ ग्रुप, अमोविओ ग्रुप, प्रोटेरियल, नैशनल ऑस्ट्रेलियन बैंक ग्लोबल इनोवेशन सेंटर इंडिया, सुमितोमो कॉर्पोरेशन इंडिया, रिलायंस एमईटीएल, स्टार वायर, सात्विक ग्रुप, इंडिया सेल अलायंस, करनाल फार्मा पार्क, यूनिवर्सल सक्सेस एंटरप्राइजेज लिमिटेड, रैकबैंक, अंबर ग्रुप, नमो ई-वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड, स्टार सिमेंट, वीनस रेमेडीज, गौतम सोलर,होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क के शामिल हैं। ये कंपनियां ऑटोमोबाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, रेयर अर्थ व क्रिटिकल मेटल्स, रक्षा, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक पार्क, फार्मास्यूटिकल, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जैसे क्षेत्रों में निवेश करेंगी।

घोषित निवेश प्रस्तावों में अनंत राज की ओर से 20 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। यूनिवर्सल सक्सेस एंटरप्राइजेज लिमिटेड का 13,000 करोड़ रुपये, करनाल फार्मा पार्क और रैकबैंक का 2,500-2,500 करोड़ रुपये, इंडिया सेल अलायंस का 1,500 करोड़ रुपये और अंबर ग्रुप का 1,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रमुख है। कार्यक्रम के दौरान जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेट्रो), इंडो-जापान चैंबर ऑफ कॉमर्स और यूएई-इंडिया बिजनेस काउंसिल के साथ भी साझेदारी की गई।

एआई सैंडबॉक्स का शुभारंभ मौके पर कार्यक्रम में वर्ल्ड बैंक इंडिया के एक्टिंग कंट्री डायरेक्टर पॉल प्रोसी ने कहा कि विश्व बैंक हरियाणा में एआई कौशल विकास और तकनीकी क्षमता बढ़ाने में सहयोग करेगा। मुख्यमंत्री ने एआई और डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में योगदान के लिए संजय धीमान, अमेजॉन वेब सर्विसेज के मयंक अरोड़ा व माइक्रोसॉफ्ट की सपना नाहरिया को सम्मानित किया।

रेकमेंडेड खबरें