n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: मेक इन हरियाणा पॉलिसी की लॉन्चिंग पर गुड़गांव इंडस्ट्रियल असोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। जीआईए अध्यक्ष सुमित राव और पूर्व अध्यक्ष जेएन मंगला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में हरियाणा वॉटर रिसोर्सेज अथॉरिटी (एचडब्ल्यूआरए) की ओर से उद्योगों के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदनों के निपटान में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। जीआईए अध्यक्ष ने बताया कि लाइसेंस नवीनीकरण में विलंब के कारण उद्योगों को प्रशासनिक और परिचालन स्तर पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव संजीव बंसल, बीके मेठी, मुकुल गुप्ता और एससी जैन भी शामिल रहे।

