250 फैक्ट्रियां कर रहीं भूजल दूषित, NGT ने मांगी जांच रिपोर्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

250 फैक्ट्रियों से निकलने वाला जहरीला पानी भूजल को दूषित कर रहा है। यह केमिकल पीने के पानी के स्रोतों तक पहुंच रहा है। इसके कारण लोग कैंसर, त्वचा रोग और किडनी की बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने इस मामले में जांच रिपोर्ट मांगी है।

250 factories polluting groundwater ngt seeks investigation report risk of cancer and kidney diseases

याचिका में इस बात का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि लंबे समय से खुले में बहाए जा रहे इस जहरीले पानी के कारण पूरे क्षेत्र का ग्राउंड वॉटर (भूजल) बुरी तरह दूषित हो चुका है। मिट्टी की परतों से रिसकर यह केमिकल नीचे पीने वाले पानी के स्रोतों तक पहुंच रहा है। नतीजा यह है कि आसपास के रिहायशी इलाकों और गांवों में रहने वाले लोग इस दूषित पानी को पीने को मजबूर हैं, जिससे कैंसर , त्वचा रोग, और किडनी से संबंधित कई गंभीर बीमारियां पैर पसार रही हैं।