अवैध झुग्गियों पर सख्ती, 3 दिन में हटाने का अल्टिमेटम

नवभारतटाइम्स.कॉम

बल्लभगढ़ में अवैध झुग्गियों पर नगर निगम सख्त हो गया है। मुरारी विहार के पास बसी झुग्गियों को तीन दिन में हटाने का आदेश दिया गया है। यदि लोग खुद झुग्गियां नहीं हटाते हैं तो निगम का दस्ता कार्रवाई करेगा। झुग्गियां हटाने का खर्च भी लोगों से वसूला जाएगा। आदेश की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई होगी।

3 day ultimatum on illegal slums in ballabgarh strict action by administration

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़

नगर निगम फरीदाबाद ने बल्लभगढ़ क्षेत्र में मुरारी विहार के निकट बसी अवैध झुग्गियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) बल्लभगढ़ के आदेश के बाद निगम ने मुनादी जारी कर संबंधित लोगों को तीन दिन के भीतर खुद ही झुग्गियां हटाने के निर्देश दिए हैं। जारी सूचना के मुताबिक, गुर्जर चौक के पास मुरारी विहार क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा बिना कानूनी अनुमति के झुग्गियां बसाई गई हैं। इस संबंध में महावीर उर्फ कर्मवीर व अन्य की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने इन्हें अवैध माना है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सूचना मिलने के तीन दिन के भीतर यदि संबंधित लोग स्वयं झुग्गियां नहीं हटाते हैं, तो निगम का तोड़फोड़ दस्ता मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगा। इस दौरान हटाने का पूरा खर्च भी संबंधित लोगों से ही वसूला जाएगा। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि आदेश की अवहेलना करने पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह मुनादी जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भगोरिया, नगर निगम फरीदाबाद (बल्लभगढ़ जोन) की ओर से जारी की गई है।