Anthropic ने US में IPO के लिए दी अर्जी

नवभारतटाइम्स.कॉम

एआई दिग्गज एंथ्रोपिक ने अमेरिका में आईपीओ लाने के लिए गोपनीय अर्जी दी है। यह कदम इलॉन मस्क की स्पेसएक्स के बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच आया है। सूत्रों के अनुसार, ओपनएआई भी जल्द ही अमेरिका में आईपीओ के लिए अर्जी दे सकती है।

ai giant anthropic files for ipo in us surpasses openai

NBT रिपोर्ट: आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Anthropic ने सोमवार को बताया कि उसने अमेरिका में IPO लाने के लिए गोपनीय तरीके से अर्जी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, Anthropic ने फिलहाल IPO के आकार या शर्तों का खुलासा नहीं किया है। मई के आखिर में कंपनी ने 65 अरब डॉलर जुटाए थे, जिसके बाद इसकी वैल्यू 965 अरब डॉलर आंकी गई थी। इस लिहाज से यह अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी OpenAI से आगे निकल गई है।

शेयर बाजार में लिस्ट होने की तरफ यह बड़ा कदम इलॉन मस्क की कंपनी SpaceX के मेगा-IPO लाने की तैयारी के बाद आया है। सूत्रों के मुताबिक, OpenAI भी आने वाले हफ्तों में अमेरिका में IPO के लिए गोपनीय अर्जी देने की तैयारी कर रही है।