n NBT न्यूज, चंडीगढ़: हरियाणा के लिए यह गर्व की बात है कि एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई भारतीय महिला कुश्ती टीम की सभी छह पहलवान हरियाणा से हैं। प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को चंडीगढ़ में यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं, उत्कृष्ट प्रशिक्षक और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी।

