भाखड़ा पाइपलाइन को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, रोड जाम

नवभारतटाइम्स.कॉम

हांसी के गांव चैनत में ग्रामीणों ने भाखड़ा पाइपलाइन से पानी कनेक्शन की मांग को लेकर सोमवार को हांसी-बरवाला रोड जाम कर दिया। ग्रामीण पाइपलाइन उखाड़ने का प्रयास करते हुए सड़क पर बड़े पाइप डालकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। करीब ढाई घंटे बाद एसडीएम और डीएसपी के हस्तक्षेप से जाम खुलवाया गया।

bhakra pipeline water connection demand villagers road jam in hansi protest intensifies

n NBT न्यूज, हांसी: हांसी के गांव चैनत में भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से गांव को पानी कनेक्शन देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को हांसी-बरवाला रोड जाम कर दिया। ग्रामीण हथौड़े और लोहे की रॉड लेकर पाइपलाइन स्थल पर पहुंचे और पाइपलाइन उखाड़ने का प्रयास किया। बाद में सड़क पर बड़े पाइप डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम राजेश कोथ और डीएसपी रविंद्र सांगवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया गया। ग्रामीण 17 दिनों से धरने पर हैं और राजली भाखड़ा हेड से हांसी तक बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन से चैनत गांव को भी पानी का कनेक्शन देने की मांग कर रहे हैं।