n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : थाना छांयसा एरिया के मौजपुर गांव स्थित सीएनजी पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को जांच में शामिल किया है। आरोपियों की पहचान राहुल, टिंकू और हिमांशु निवासी गांव छांयसा के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, गढ़खेड़ा गांव निवासी श्याम सुंदर ने शिकायत दी थी कि 21 मई की रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच एक ऑटो चालक सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर आया। गैस भरवाने के बाद उसने भुगतान करने से इनकार कर दिया और कर्मचारी देवराज के साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर ऑटो चालक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि चालक ने जानबूझकर बाइक से शिकायतकर्ता को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद मारपीट की।

