दूषित पेयजल से जूझता शहर

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के कई इलाकों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। प्रशासन लीकेज ठीक करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन लोगों को अभी तक साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुए हैं। प्रशासन शुद्ध पेयजल मुहैया कराने में नाकाम साबित हो रहा है।

contaminated drinking water in lucknow public anger administration helpless

वर्तमान में लखनऊ शहर का अधिकतर हिस्सा दूषित पेयजल सप्लाई से जूझ रहा है। इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के बाद लखनऊ में पेयजल लाइनों में लीकेज तलाशकर ठीक करने की कवायद शुरू की गई थी। काम अब भी जारी है लेकिन साफ पेयजल की सुविधा अब तक शहरवासियों को नहीं मिल पाई है। इसको लेकर अब लोगों का आक्रोश सड़क पर दिखने लगा है। कई जगह प्रदर्शन हुए लेकिन प्रशासन तमाम कोशिशों के बावजूद शहरवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं करा पा रहा है।

सुशील कुमार, लखनऊ