n NBT न्यूज, जेवर : भारतीय किसान संघ ने सोमवार को दनकौर के गांव साबौता में मासिक बैठक कर किसानों की लंबित समस्याओं पर रणनीति तैयार की। बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष दीपक नंबरदार और संचालन खंड मंत्री ललित ने किया। बैठक में जिला महामंत्री डॉ. उमेश शर्मा ने यमुना विकास प्राधिकरण की भूमि अधिग्रहण नीति पर सवाल उठाते हुए इसे पारदर्शी तरीके से लागू करने की मांग की। संघ ने मुख्य रूप से प्रभावित किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 7 प्रतिशत आवासीय भूखंडों का वितरण जल्द सुनिश्चित करने पर जोर दिया। चेतावनी दी गई कि यदि किसानों के हकों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

