सरकारी नौकरियों में धांधली का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल में इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी ने सरकारी नौकरियों में धांधली का भी आरोप लगाया। इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता की जड़ों को उखाड़ने का काम किया जाएगा।

government job irregularities inld protests targets bjp government

nNBT न्यूज, पलवल : इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी ने सोमवार को प्रदेश में महंगाई , पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमत और बेरोजगारी के खिलाफ जिला सचिवालय पर रोष प्रदर्शन किया। जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। रोष प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने किया। इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। आए दिन पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ रहे हैं। रसोई गैस की कीमतों में बढोतरी हो रही है। घरेलू सामान के रेटों में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरियों में धांधली की जा रही है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अब देश का नौजवान खड़ा हो गया है और सत्ता की जड़ों को उखाड़ने का काम करेगा।