n NBT न्यूज, हथीन : हथीन (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आज मंगलवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। छात्र 15 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। आईटीआई से सम्बन्ध स्टाफ के मनोहर लाल ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए दो हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई हैं। हथीन आईटीआई में 12 ट्रेड में दाखिले के लिए 444 सीटें हैं। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य मुकेश भारती ने बताया कि आईटीआई में दाखिला पाने के लिए पंजीकरण समय पर करें।

