महंगाई और रोजगार को लेकर INLD के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में आईएनएलडी के सैकड़ों कार्यकर्ता महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में सड़कों पर उतरे। उन्होंने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष रूपचंद लांबा ने कहा कि सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में विफल रही है।

inlds protest against inflation unemployment hundreds of workers hit the streets warning to the government

nNBT न्यूज, फरीदाबाद : महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ INLD कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष रूपचंद लांबा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ता पहले सेक्टर-11 स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर एकत्र हुए और वहां से बैनर-तख्तियां लेकर जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। डीसी की अनुपस्थिति में सिटी मैजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।

‘सरकार रोजगार देने में नाकाम’

जिला अध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने कहा कि बीजेपी सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। लांबा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से परिवहन महंगा हुआ है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है, लेकिन सरकार रोजगार देने में नाकाम है। INLD ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर काबू नहीं पाया गया और युवाओं को रोजगार नहीं मिला, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।