'पारदर्शिता लाकर रोकी जाए यूज़र चार्ज की दोहरी वसूली'

Contributed byAbhishek.Pandey1|नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने जोन-4 कार्यालय में अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में हाउस टैक्स के साथ यूजर चार्ज की दोहरी वसूली की शिकायत मिली। मेयर ने व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और दोहरी वसूली रोकने को कहा। इसके बाद अधिकारियों ने विराम खंड-5 में अवैध निर्माण ध्वस्त किए।

instructions to stop double recovery of user charges mayor holds meeting

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : मेयर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को जोन-4 कार्यालय में अधिकारियों व पार्षदों के साथ बैठक कर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में शिकायत मिली कि हाउस टैक्स के साथ यूजर चार्ज जमा करने के बावजूद अलग से शुल्क लिया जा रहा है। मेयर ने व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और दोहरी वसूली रोकने को कहा। बैठक के बाद अधिकारियों ने विराम खंड-5 में कैफे सहित कई अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।