n NBT न्यूज, गुड़गांव/फरीदाबाद
जेईई एडवांस्ड-2026 के परिणाम में गुड़गांव के स्टूडेंट्स ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सेक्टर-56 के उदयन गोयल ने ऑल इंडिया 86वीं रैंक प्राप्त की है। उदयन ने बताया कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, रोजाना अभ्यास और पैरंट्स व शिक्षकों के सहयोग से मिल पाई है। उदयन का कहना है कि परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने टाइम टेबल बनाया। टाइम मैनेजमेंट कर अपनी तैयारी शुरू की। नियमित रूप से पढ़ाई की। उनके पिता संदीप गोयल और माता किरण गोयल ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। इससे उन्हें सफलता मिली।

