गुरुग्राम, भिवानी और हिसार में नए स्वास्थ्य केंद्रों को मंज़ूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुग्राम, भिवानी और हिसार में नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दी है। गुरुग्राम के घामड़ौज में उप-स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। भिवानी के धनाना और हिसार के सिसाय बोला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित होंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर के पास बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

new health centers to open in 3 districts of haryana gurugram bhiwani and hisar get approval

n NBT न्यूज, चंडीगढ़: हरियाणा के CM नायब सैनी ने प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों में नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत गुरुग्राम, भिवानी और हिसार जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिससे स्थानीय आबादी को सीधे तौर पर आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सोमवार को चंडीगढ़ में बताया कि सरकार के इस निर्णय के अनुसार गुरुग्राम जिला के गांव घामड़ौज में एक नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा, जबकि भिवानी जिला के गांव धनाना और हिसार जिला के गांव सिसाय बोला में एक-एक नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी। इन केंद्रों के बनने से आसपास के दर्जनों गांवों की निर्भरता बड़े शहरों के अस्पतालों पर कम होगी।

आरती सिंह राव ने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज या आपातकालीन स्थिति में दूरदराज के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि उन्हें उनके घर के नजदीक ही बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें।