n NBT रिपोर्ट, नोएडा : नोएडा विकास प्राधिकरण ने उन आवासीय प्लॉट आवंटियों को कड़ी चेतावनी के साथ अंतिम मौका दिया है, जिन्होंने 12 साल की समय सीमा बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है। प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि ऐसे आवंटियों को निर्धारित शुल्क जमा करने पर केवल 6 महीने का अंतिम टाइम एक्सटेंशन दिया जाएगा।
पिछली बोर्ड बैठक में स्वीकृत इस प्रस्ताव के अनुसार, यदि इस बढ़ी हुई अवधि (6 महीने) के भीतर आवंटी अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करते हैं, तो प्राधिकरण बिना किसी देरी के प्लॉट का आवंटन निरस्त कर देगा। वर्तमान में 8 से 10 ऐसे आवंटी चिन्हित किए गए हैं जो वर्षों से निर्माण कार्य अटकाए हुए थे।
इन आवंटियों द्वारा लंबे समय से अतिरिक्त समय की मांग की जा रही थी। अब यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इसके बाद कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

