n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली/चंडीगढ़: हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ प्रशासन और निजी स्कूलों के खातों से जुड़े 645 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में ED ने रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वाधवा को गिरफ्तार किया है। ED की जांच के मुताबिक, विक्रम वाधवा इस पूरे घोटाले के प्रमुख आरोपियों में से एक हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने मुख्य आरोपी रिभव ऋषि, अभय कुमार, बैंक अधिकारियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर सरकारी धन के गबन की साजिश में अहम भूमिका निभाई। जांच में सामने आया है कि वाधवा के निजी खाते में 70 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध रकम ट्रांसफर की गई थी। इसके अलावा उन्हें बड़ी मात्रा में कैश भी मिला। ईडी के मुताबिक, इस धन का इस्तेमाल वाधवा ने अपनी कंपनियों में निवेश करने और कई अचल संपत्तियां खरीदने में किया।

