NBT रिपोर्ट, मुंबई: सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। पश्चिम एशिया में बढ़ती हलचल और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। सेंसेक्स 508.40 अंक (0.68%) लुढ़ककर 74,267.34 पर बंद हुआ। निफ्टी 165.15 अंक (0.70%) की गिरावट के साथ 23,382.60 पर बंद हुआ। कच्चा तेल (ब्रेंट क्रूड) 3.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे गिरकर 95.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। RBI रेफरेंस रेट के मुताबिक रुपये का भाव 94.89 रहा।

