n NBT न्यूज, पीजीआई : बकाया रकम मांगने गए एक युवक और उसके दो साथियों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनका उपचार कराया गया। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अवध विहार योजना सेक्टर-5 निवासी प्रद्युम कुमार सिंह के अनुसार, वह बीती 30 मई को अपने 95 हजार रुपये वापस लेने के लिए वृंदावन योजना सेक्टर-18 स्थित शिवपूजन सिंह के पास गए थे। आरोप है कि रुपये मांगने पर शिवपूजन ने पैसा देने से इनकार कर दिया और दोबारा वहां दिखाई न देने की धमकी दी।पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान आरोपित ने गाली-गलौच करते हुए कुल्हाड़ी से उन पर तथा उनके साथ मौजूद संतोष सिंह और रिंकू सिंह पर हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

