Aggne में Wipro बढ़ाएगी हिस्सेदारी

नवभारतटाइम्स.कॉम

आईटी कंपनी विप्रो ने एक बड़ा कदम उठाया है। विप्रो अब एगने ग्लोबल इंक में 20 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी। यह सौदा 2.85 करोड़ डॉलर का होगा। इस सौदे के बाद एगने ग्लोबल में विप्रो की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 80 प्रतिशत हो जाएगी। यह कंपनी बीमा तकनीक के क्षेत्र में काम करती है।

wipros big bet on aggne to buy 20 additional stake for 285 crore total stake to reach 80

पीटीआई, नई दिल्ली: आईटी सेक्टर की कंपनी Wipro ने सोमवार को बताया कि वह बीमा तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाली Aggne Global Inc में 20 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी। यह सौदा 2.85 करोड़ डॉलर में होगा। विप्रो ने बताया कि इस सौदे के बाद Aggne ग्लोबल में उसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 80 प्रतिशत हो जाएगी। इससे पहले फरवरी 2024 में विप्रो ने Aggne Global आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और Aggne Global Inc में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।