बीके में पहली बार टिशू जांच, कैंसर की होगी पहचान

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में अब टिशू जांच की सुविधा मिलेगी। लाखों की लागत से लगी मशीन जल्द शुरू होगी। इससे कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का पता अस्पताल में ही चलेगा। मरीजों को अब निजी लैब के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रिपोर्ट जल्दी मिलेगी और इलाज भी समय पर शुरू हो सकेगा।

cancer detection through tissue testing for the first time at bk hospital patients to get major relief

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद: जिले के मरीजों को जल्द ही कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की जांच के लिए निजी लैब या बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बीके सिविल अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से टिशू जांच (हिस्टोपैथोलॉजी) की अत्याधुनिक मशीन लगाई गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अगले करीब कुछ दिनों में मशीन को पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा। अभी तक अस्पताल में टिशू जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। किसी मरीज के शरीर से निकाले गए टिशू या बायोप्सी सैंपल की जांच के लिए उन्हें निजी लैब या अन्य सरकारी मेडिकल संस्थानों में भेजना पड़ता था। इससे मरीजों को रिपोर्ट मिलने में लंबा समय लगता था और जांच पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे। यह लैब पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई है। बाकी जरूरी उपकरणों के इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया चल रही है। नई मशीन शुरू होने के बाद बायोप्सी सैंपलों की जांच अस्पताल में ही हो सकेगी। इससे कैंसर, ट्यूमर और अन्य गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव होगी। डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती चरण में बीमारी का पता चलने से उपचार अधिक प्रभावी हो जाता है और मरीजों के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मशीन की स्थापना का कार्य पूरा हो चुका है।