विदेशी महिला से दोस्ती पुलिसकर्मी को पड़ी महंगी,1.24 लाख रुपये ठगे

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में एक पुलिसकर्मी को विदेशी महिला से दोस्ती महंगी पड़ी। महिला ने भारत आने का झांसा देकर 1 लाख 24 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने खुद को लंदन निवासी बताया और मथुरा के धार्मिक स्थलों के दर्शन की इच्छा जताई। बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी का कर्मचारी बनकर महिला ने पैसे ट्रांसफर कराए।

friendship with a foreign woman proved costly for a policeman rs 124 lakh defrauded

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

सोशल मीडिया पर विदेशी महिला से दोस्ती करना एक पुलिसकर्मी को महंगा पड़ गया। खुद को लंदन निवासी बताने वाली महिला ने भारत आने का झांसा देकर उनसे 1 लाख 24 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, दया शंकर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव सुहागपुर के निवासी हैं और वर्तमान में सेक्टर-17 थाना फरीदाबाद में एसपीओ के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि मई 2026 की शुरुआत में सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी पहचान मेरी जेन हैरिस नाम की एक महिला से हुई थी।

दो सप्ताह के भारत दौरे का दिया झांसा: महिला ने खुद को यूनाइटेड किंगडम के लंदन की निवासी बताया और कहा कि वह 21 मई को दो सप्ताह के भारत दौरे पर आ रही है। उसने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की इच्छा भी जताई थी। दया शंकर ने बताया कि 22 मई को उनके पास एक अज्ञात महिला का फोन आया, जिसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी का कर्मचारी बताया। कॉल करने वाली ने कहा कि उनकी विदेशी मित्र एयरपोर्ट पर फंसी हुई है, दस्तावेजों में कुछ कमी है। उसने विदेशी महिला से बात कराई। मदद के नाम पर कई बार में रुपये ले ट्रांसफर करा लिए। बाद में उन्हें शक हुआ।