बीबीएयू में AI में पीजी डिप्लोमा कर सकेंगे छात्र

नवभारतटाइम्स.कॉम

बीबीएयू में अब छात्र एआई में पीजी डिप्लोमा कर सकेंगे। यह कोर्स तकनीकी दक्षता बढ़ाने के इच्छुक स्नातक छात्रों के लिए है। सीटों की संख्या सीमित रहेगी। जल्द ही ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रम भी शुरू होंगे। मुख्य परिसर में नया लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स और आधुनिक लैब तैयार होगी। अमेठी सैटलाइट परिसर का भी विकास किया जाएगा।

bbau to offer pg diploma in ai golden opportunity for working students

n NBT न्यूज, लखनऊ : बीबीएयू तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में छात्रों को नई संभावनाएं उपलब्ध करवाने के लिए इस शैक्षणिक सत्र से एआई में पीजी डिप्लोमा शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स का लाभ विशेष रूप से उन स्नातक छात्रों को मिलेगा, जो नौकरी के साथ तकनीकी दक्षता बढ़ाना चाहते हैं। कोर्स में सीटों की संख्या सीमित होगी और आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

गुरुवार को प्रेस वार्ता में कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने बताया कि विवि छात्र हित में रोजगारपरक और वैल्यू एडेड कोर्स शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे, जिससे नौकरीपेशा और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को घर बैठे पढ़ाई का अवसर मिलेगा। कुलपति ने बताया कि मुख्य परिसर में सितंबर तक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स तैयार हो जाएगा। इसके अलावा 200 कंप्यूटरों वाली आधुनिक लैब और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हॉबी क्लब भी शुरू किया जाएगा। अमेठी सैटलाइट परिसर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। यहां छात्राओं के लिए हॉस्टल क्षमता बढ़ाने, 24×7 बिजली आपूर्ति के लिए सब-स्टेशन, लाइव लेक्चर सुविधा, आधुनिक ऑडिटोरियम और 60 कंप्यूटरों वाली नई लैब विकसित की जाएगी।

रेकमेंडेड खबरें