n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा: नोएडा के सेक्टर-150 में पानी से भरे गड्ढे में डूब रहे इंजीनियर युवराज मेहता को बचाने के दौरान चर्चा में आए मुनेंद्र और उसके भाई नरेंद्र को अब रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट किया है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने दोनों भाइयों को रेस्तरां संचालकों और ठेला लगाने वालों से हर माह 20 से 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गुरुवार को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुख्य आरोपी मुनेंद्र पर 2025 में गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। मुनेंद्र युवराज मेहता मौत के मामले में गवाह भी है। एसआईटी ने उनके बयान भी दर्ज किए थे।


