प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगे 23 लाख, 4 पर केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 23.50 लाख रुपये की ठगी हुई है। आरोपियों ने पैसे लेकर भी जमीन नहीं दी और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

faridabad rs 2350 lakh fraud in the name of allotting plot case registered against 4

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : थाना पल्ला क्षेत्र के गांव अगवानपुर में जमीन दिलाने और एग्रीमेंट करने के नाम पर एक व्यक्ति से 23.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल पीड़ित के साथ विश्वासघात किया, बल्कि जमीन के दाम बढ़ने पर अब बदमाशों के दम पर कब्जा हटाने और जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब इलाका मैजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कपूर की अदालत के कड़े रुख के बाद पल्ला थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों को किस्तों में चुकाते रहे रकम : दिल्ली के तुगलकाबाद, कालकाजी निवासी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि 2005 में उनका संपर्क भट्टा काॅलोनी सेहतपुर निवासी राजकिशोर उर्फ गब्बर, राजनारायण और बदरपुर दिल्ली निवासी अजयवीर से हुआ था। आरोपियों ने अगवानपुर, तहसील व जिला फरीदाबाद में स्थित अपनी 2000 वर्गगज जमीन को 1000 प्रति वर्गगज के हिसाब से बेचने का सौदा किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने उस समय झांसा दिया था कि वह कुछ अग्रिम राशि दे दें और बाकी रकम किस्तों में चुकाते रहें। पीड़ित ने परिचितों और अन्य को प्लॉट दे दिए और उनसे आई रकम आरोपियों को चुकाते रहे।