n NBT रिपोर्ट, नोएडा: सेक्टर-100 स्थित लोटस ब्लूबर्ड सोसायटी में गुरुवार तड़के एसी में ब्लास्ट होने से एक फ्लैट में आग लग गई। आग लगते ही पूरे फ्लैट में धुआं भर गया और कमरे के अंदर मौजूद दो लोग फंस गए। घटना की सूचना स्थानिय पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। इसके बाद निवासियों ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर दोनों व्यक्तियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घटना में कोई जनहानी नहीं हुई और लेकिन कमरे में लगा एसी, बेड, आलमारी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि घटना तड़के 3:15 बजे की है। पुलिस और फायर विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, फायर कर्मियों के पहुंचने से पहले ही सोसायटी के निवासियों और आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाल लिया।


