बेटिंग गेम के बहाने सैकड़ों लोगों से ठगे "2.40 करोड़, 4 गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश किया है। चार ठगों को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने सैकड़ों लोगों से करीब 2.40 करोड़ रुपये ठगे हैं। ये आरोपी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देते थे।

betting game fraud of 240 crore 4 arrested high tech gambling racket busted

n NBT रिपोर्ट, नोएडा

सेक्टर-113 थाना पुलिस ने सेक्टर-79 स्थित आलीशान अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहे हाईटेक ऑनलाइन बेटिंग (सट्टेबाजी) रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में चार ठगों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की चपत लगा चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 26 फोन, 20 सिम कार्ड और 5 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस को आरोपियों के नेटवर्क से करीब 2.4 करोड़ रुपये के अवैध ऑनलाइन लेनदेन के पुख्ता सबूत मिले हैं।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साई कुमार (तेलंगाना) और आंध्र प्रदेश निवासी पंडाला सतीश, पांडुरंगा व उदयकुमार के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी सेक्टर-79 में किराए का फ्लैट लेकर एक संगठित गिरोह चला रहे थे। जांच में सामने आया कि यह गैंग सोशल मीडिया पर अंग्रेजी और तमिल भाषा में आकर्षक विज्ञापन चलाता था। जब कोई व्यक्ति इनके झांसे में आता तो उसे vlbook247.co वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराया जाता था। शुरुआत में छोटा मुनाफा दिखाकर पीड़ितों का भरोसा जीता जाता और फिर बड़ी रकम निवेश कराकर उनसे संपर्क तोड़ लिया जाता था।

रेकमेंडेड खबरें