n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : बीके सिविल अस्पताल में इन दिनों मरीजों और तीमारदारों को दवा लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य के चलते दवा वितरण केंद्र तक जाने वाले रास्ते पर कंक्रीट बिछाई गई है, लेकिन उसे समतल और सुगम बनाने का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों को उबड़-खाबड़ पत्थरों और निर्माण सामग्री के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि पिछले करीब 15 दिनों से इस हिस्से में काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। दवा लेने के लिए लंबी कतार में लगने के बाद जब लोग आगे बढ़ते हैं तो उन्हें पत्थरों पर चलकर जाना पड़ता है।


