20 दिनों से लीकेज और सीवर ओवरफ्लो से घरों में आ रही सीलन

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सेक्टर 30 में पिछले 20 दिनों से पानी के लीकेज और सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इससे घरों की दीवारों में सीलन आ गई है और नींव कमजोर हो रही है। निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने नगर निगम में शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

faridabad sector 30 dampness in homes due to leakage and sewer overflow for 20 days negligence of corporation

n NBT न्यूज, फरीदाबाद र: सेक्टर 30 के निवासियों को नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सेक्टर में पिछले करीब 20 दिनों से पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रहे रिसाव से आसपास के मकानों की दीवारों में सीलन आ गई है, जिससे मकान की नींव कमजोर हो रही है। वहीं, सीवर ओवरफ्लो की समस्या के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि इस बारे में कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके है, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। वहीं, इस संबंध में एसई ओमवीर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

रेकमेंडेड खबरें