n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नगर निगम ने शहर में नाला, नाली, पुलिया और इंटरलॉकिंग टाइल्स से जुड़े 15 विकास कार्यों की तैयारी शुरू कर दी है। इन पर कुल 3.94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सबसे बड़ी परियोजना आरडीसी फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन से मेरठ तिराहा तक दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स, फुटपाथ, नाला और पैरापिट वॉल बनेगी, जिसकी लागत 2.48 करोड़ रुपये होगी। मुख्य अभियंता एनके गुप्ता के अनुसार, यह कार्य सड़क किनारे उड़ने वाली धूल और प्रदूषण को कम करने के लिए कराया जा रहा है। हिण्डन विहार, नंदग्राम, पटेलनगर, रतन एन्क्लेव समेत कई क्षेत्रों में भी विकास कार्य होंगे। अधिकारियों ने सभी परियोजनाएं मानसून से पहले पूरी करने का लक्ष्य रखा है।


