n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : वेव सिटी क्षेत्र के काजीपुरा निवासी मनीष कुमार के खाते से साइबर ठगों ने दो बारे में 1 लाख 46 हजार 666 रुपये निकाल लिए। मामले में उन्होंने वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में मनीष ने बताया कि उनका बैंक ऑफ इंडिया नवयुग मार्केट ब्रांच में खाता है। 25 मई को उनके खाते से 96 हजार 666 रुपये और 26 मई को 50 हजार रुपये निकल गए।


