n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
शहर को जल्द ही एक नई और अनूठी सौगात मिलने जा रही है। शहर की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से जीडीए की ओर से इंदिरापुरम के नीति खंड-2 में विकसित किया जा रहा संस्कृत दर्शन पार्क अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह थीम पार्क भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और प्राचीन ज्ञान परंपरा को समर्पित देश के अपनी तरह के पहले परियोजनाओं में शामिल माना जा रहा है। जीडीए अधिकारियों ने हाल ही में निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जीडीए उपाध्यक्ष, सचिव और मुख्य अभियंता सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पार्क में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि पार्क के प्रत्येक हिस्से को उच्च गुणवत्ता और आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किया जाए।


