महिला ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में एक महिला ने कुलविंदर सिंह और मनवीर पर पीछा करने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी उसे परेशान कर रहे हैं और विरोध करने पर पति की हत्या की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने तेजाब फेंककर जान से मारने की भी धमकी दी है।

ghaziabad woman molested obscene gestures and murder threats acid attack warning also given

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : मधुबन बापूधाम क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का रास्ते में पीछा करने और अश्लील इशारे कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत में महिला ने बताया कि कुलविंदर सिंह काफी समय से उन्हें परेशान कर रहा है। रास्ते में आते-जाते पीछा करता और रास्ते में रोककर अश्लील इशारे व हरकत करता है। विरोध पर पति की हत्या करने की धमकी देता है। महिला का कहना है कि पति काफी समय से बीमार चल रहे हैं। ऐसे में कुलविंदर और मनवीर मिलकर उनका पीछा कर परेशान करने लगे। आरोप है कि आरोपी तेजाब फेंककर जिंदगी खराब करने की भी धमकी दे रहे हैं। 19 मई की शाम वह पति को डॉक्टर के पास लेकर जा रही थीं तो मनवीर ने कार से पीछा किया और रास्ते में रिवॉल्वर दिखाकर अश्लील इशारे किए।

रेकमेंडेड खबरें