यमुना एक्सप्रेसवे पर जगुआर में लगी आग

नवभारतटाइम्स.कॉम

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक जगुआर कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। यह घटना ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में हुई। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

jaguar car catches fire on yamuna expressway four occupants escape unhurt

n NBT न्यूज, ग्रेनो : यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब आगरा की ओर जा रही जगुआर कार में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार से धुआं निकलते ही उसमें सवार चार लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। यह घटना ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जीरो पॉइंट से करीब चार किलोमीटर आगे हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक गुरुग्राम निवासी की यह कीमती कार जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। इस घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। ईकोटेक-1 कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेकमेंडेड खबरें