n NBT न्यूज, हापुड़
बहादुरगढ़ क्षेत्र में दो घरों में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो भाइयों सहित 3 चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गन्दूनगला निवासी रोबिन सिंह व संदीप के घरों में 16 मई 2026 की रात को घुसकर लाखों रुपये की जूलरी व नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग कै दौरान बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला गंदू चेक पोस्ट से 3 आरोपियों हापुड़ के गांव हैदरनगर निवासी दो सगे भाई पुष्पेंद्र व दिनेश और मोदीनगर निवासी विनय को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया और उनके कब्जे से चोरी के दो लाख रुपए, तमंचे व ईको गाड़ी बरामद की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ चोरी, डकैती, हत्या, गैंगस्टर आदि के गाजियाबाद, हापुड़ व मेरठ में 18 केस दर्ज हैं।


