HT लाइन का तार टूटने से 6 घंटे बिजली गुल

नवभारतटाइम्स.कॉम

मुरादनगर के रावली बिजलीघर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन टूटने से असालतनगर बिजलीघर से जुड़ी कॉलोनियों में 6 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं आई। भीषण गर्मी में इस समस्या से लोग परेशान रहे। राधेश्याम विहार फेज-5 के प्रो. वरुण त्यागी और कालू चौधरी ने बताया कि फॉल्ट के कारण कई पॉश कॉलोनियों में घंटों बिजली गुल रही।

muradnagar ht line breaks 6 hours power outage causes havoc

n NBT न्यूज, मुरादनगर : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को रावली बिजलीघर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन में तार टूटने के कारण असालतनगर बिजलीघर से जुड़ी दर्जनों आवासीय कॉलोनियों की बिजली 6 घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। राधेश्याम विहार फेज-5 निवासी प्रो. वरुण त्यागी और कालू चौधरी ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में आए फॉल्ट के कारण कई पॉश कॉलोनियों में घंटों बिजली गुल रही। लोगों ने कहा कि रावली बिजली घर से ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति की जाती है जबकि असालतनगर बिजली घर से शहरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति की जाती है लेकिन अगर फाल्ट रावली बिजली घर क्षेत्र में होता है तो असालतनगर बिजली घर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो जाती है, क्योंकि लाइन एक ही है। दोनों बिजली घर में 15 किलोमीटर की दूरी है।

रेकमेंडेड खबरें