उपमंडल मुख्यालय का दौरा, ली फीडबैक

नवभारतटाइम्स.कॉम

नए जिला उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने हथीन उपमंडल का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों को मेवात विकास अभिकरण के तहत होने वाले कार्यों की सूची शीघ्र देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कार्यालयों का निरीक्षण भी किया।

new dc jayendra singh chhillar visited hathin reviewed development plans and took feedback

n NBT न्यूज, हथीन : नए जिला उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने गुरुवार को हथीन उपमण्डल मुख्यालय का दौरा किया। उपायुक्त ने सर्वप्रथम लघु सचिवालय हथीन में पहुंचकर स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इलाके में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेवात विकास अभिकरण के माध्यम से काम होने हैं। उनकी सूची शीघ्रता से दी जाए। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य स्टाफ को विशेष दिशा निर्देश दिए। इसके बाद जिला उपायुक्त ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों एवं मीटिंग हाल का भी निरीक्षण किया। आम आदमी से भी सरकारी कर्मचारियों के कामकाज प्रणाली के बारे में फीडबैक भी ली।

रेकमेंडेड खबरें